*सीवान के बड़कागांव के तीन टोलों में लगाये गए ट्रांसफार्मर…ग्रामीणों में ख़ुशी*
✍कुमार विपेंद्र
सीवान : पचरूखी प्रखंड के बड़कागांव केे तीन टोलों में नीतीश निश्चय योजना “हर घर बिजली “के तहत आज नये ट्रांसफार्मर लगाये जाने से ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है।इसके अतिरिक्त कोईरी टोला मे काम चल रहा है।ट्रांसफार्मर लगने से सबसे ज्यादा छात्रों में खुशी है।छात्रों का कहना है कि बिजली की समस्या को लेकर पढ़ाई में काफी परेशानी होती थी।समाजसेवी उमेश सिंह पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जिस तरह शराब बंद किये उसी तरह विद्युतीकरण का कार्य करके समाज के अंधकार को दूर करने का काम कर रहे हैं।बिहार वासियों के सपने अब साकार होते प्रतीत हो रहे हैं। खुशी जाहिर करने वालों में  शिवशंकर सिंह, संजय सिंह,  बशिष्ठ कुमार  ,परशुराम मिश्र ,भरत मिश्र, छोटन कुमार ,रंजित कुमार आदि ग्रामीण थे।