छपरा। भारतीय जनता पार्टी रिविलगंज नगर इकाई की बैठक वार्ड नंबर 17 में पूर्व मंडल अध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह के आवास पर नगर मंडल अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद के अध्यक्षता में हुई।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थ्ति स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता जी ने कहा कि यह बैठक महत्वपूर्ण हैं पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम आया है,आगामी 31 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं एवं जनता जे बीच सुननी है,आगामी 4 फरवरी से 14 फरवरी के बीच सभी मंडलो में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा जिसमे मंडल के पदाधिकारी,मंडल के मंच,मोर्चा जे संयोजक,शक्ति केंद्र के प्रभारी सामिल होंगे। पूरे कार्यक्रम को सफलता से करना है,बैठक में संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा कि पूरे देश के गौरव की बात हैं कि अयोध्या में राम लल्ला का भब्य मंदिर बन रहा है जिसके लिये 15 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक जन सहयोग कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद ,बजरंग दल के कार्यकर्ता काम कर रहे है हम सभी को उसमे पूरा पूरा सहयोग करना है,सभी घर से सहयोग लेनी है इसमे कोई घर इसमे छूट नही पाय इसकी चिंता करनी है,आगामी 11 फरवरी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाता है जो प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम करना है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ में बिहार भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान,पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह,कैप्टन श्याम देव शाह,बिपिन बिहारी सिंह,भाई बीरेंद्र सिंह,शम्भू नाथ पांडेय,,वार्ड पार्षद मोहन गुप्ता,संतोष सिंह, राज किशोर सिंह,मंडल महामंत्री सतेंद्र शर्मा, जितेश सिंह,आशुतोष भारती, ममता देवी,मनोज सिंह,प्रणीता देवी,मंडल भाजयुमो अध्य्क्ष सुधीर सिंह, जय प्रकाश चौधरी,अखिलेश्वर सिंह, नागेंद्र प्रसाद सहित मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता सामिल हुए बैठक कस धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री राजेन्द्र सिंह ने किया।