ग्रामीण व प्रशासन आमने-सामने
दरौली (सिवान) : थाना क्षेत्र के टोका मेल्हनी के पास स्थित स्लुइस गेट खोलने को ले शुक्रवार को ग्रामीण व प्रशासन आमन सामने हो गए।
प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। जानकारी है कि वर्षा का पानी प्रखंड क्षेत्र के लगभग छह पंचायत के दर्जनों गांवों के घरों में पानी घुस गया है इस कारण धान, मक्का की फसल डूब गई है और चारों तरफ जल जमाव रहने से परेशान ग्रामीणों द्वारा स्लुइस गेट खोलने की मांग प्रशासन से की गई थी, लेकिन प्रशासन द्वारा उच्च अधिकारी के निर्देश के आलोक में स्लुइस गेट नहीं खोला गया है, जिससे प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणाें में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जल स्तर खतरे के निशान से बहुत कम है, इसलिए स्लुइस गेट खोल दिया जाए ताकि इन गांवों में जमा वर्षा का पानी सरयू नदी में गिर जाए, और लोगों को जल जमाव से मुक्ति मिल सके। वहीं बाढ़ विभाग के कार्यपालक अभियंता हरे कृष्ण का कहना है




Recent Comments