महाराजगंज सासंद सीग्रीवाल को मिली फेम में जगह
#कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर
#अमित कुमार, जलालपुर

जलालपुर :
भारत के टॉप -टेन में अपनी पहचान रखने वाली मैग्जीन फेम ने महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल को प्रमुखता से जगह दी है .ये सम्मान उनको संसद सत्र के दौरान सर्वाधिक उपस्थित रहने और संसद सत्र के दौरान सर्वाधिक जन समस्याओं को उठाने के लिये दिया गया है .उधर फेम के द्वारा सम्मान मिलने के कारण सांसद श्री सीग्रीवाल के पूर्व से मिली उपलब्धियों में एक और नयी कड़ी जुड़ जाने से क्षेत्र के जनता के साथ ही साथ कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी .सुबह से ही लोग उनको इस उपलब्धि के लिये उनके आवास पर पहुँच बधाइयां देते हुए नही थक रहे है .बधाई देने वालों में माधोपुर मुखिया राजेश कुमार मिश्र ,सुबोध दुबे , शिक्षक नेता मो इसरा फिल ,मनिंदर पाण्डेय ,मनोज पाण्डेय ,नितीश पाण्डेय ,रामशंकर मिश्र शाण्डिल्य , जय प्रकाश साह , राकेश कुमार सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे .




Recent Comments