
आग में पांच घरों सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख
पानापुर (सारण) गुरुवार को रात्रि थानाक्षेत्र के बैरागी भूमि सेमरी में आग लगने से पांच झोपड़ियां जल गया। झोपड़ी में लगभग आधा दर्जन बकरियां भी जलने की सूचना है। इसमें दो बाइक , खटिया , कपड़ा ,अनाज आदि लाखों की संपत्ति जलने की अनुमान है।झोपड़ी जलने वालों में क्यमुद्दीन मिया , अजीजुल मिया, महरुद्दीन मिया, सफरूद्दीन मिया और जब्बार आलम का नाम शामिल है।आग पर काबू पाने के लिए अग्निसमन वाहन को सूचना दी गई।




Recent Comments