शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मासूमगंज में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर योग सत्र का हुआ आयोजन

असाध्य बीमारियों के उपचार में भी सहायक है योगाभ्यास : डॉ. राजीव

छपरा (सारण)। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मासूमगंज में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ. राजीव रंजन सिंह सहित अन्य कर्मियो के साथ मासूमगंज के लोगों ने भी योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर डॉ. राजीव रंजन सिंह ने बताया कि योग का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है।
योग से कई कष्टदायक व असाध्य बीमारियों पर विजय प्राप्त किया जा सकता है। योगाभ्यास से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, जोड़ो के दर्द सहित मानसिक तनाव को दूर कर शरीर को एक नई ऊर्जा प्रदान करता है। शास्त्रों में रोगस्तु दोष वैषम्यम कहा गया है। साथ ही श्रोतों के अवरोध से रोगों की उत्पत्ति होती है। योग चयापचय क्रिया एवं रक्त परिसंचरण को ठीक कर श्रोतों के अवरोध को दूर करता है। जिससे शरीर स्वस्थ्य रहता है एवं रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह मानसिक तनाव दूर होता है।
रविवार के सत्र में मुख्य रूप से कपाल भाति, अनुलोम विलोम, वृक्षासन, ताड़ासन, बज्रासन, नौकासन, शवासन आदि पर चर्चा हुई।
इस दौरान डॉ राजीव रंजन सिंह ने सभी से सामुदाय में योग के प्रचार-प्रसार करने की अपील की।