तरैया 21.06.2020

प्रखंड के उसरी बाज़ार स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से करकट तोड़ कर दो लैपटॉप और मोबाईल दुकान व हार्डवेयर एवं बिजली दुकान से चोरी गए समान को उदभेदन करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार व एएसआई सुमन्त कुमार बाड़ी ने चार चोरों को लैपटॉप व दुकानदार का मोबाईल सहित गिरफ्तार कर लिया है।जिसमें रवि कुमार,धर्मबीर कुमार,मनु कुमार व रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चोरों के निशानदेह पर रंजीत कुमार व धर्मबीर कुमार के झोपड़ी में रखे भूसा के बोरे से दो लैपटॉप व चार मोबाईल बरामद किया गया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि चोरों ने इस चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।गिरफ्तार चोरो को जेल भेजा जाएगा।सीएसपी संचालक शाह आलम के आवेदन पर ये कार्रवाई की गई है।