मांझी(सारण) : थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के सुधरीया के पास से शराब लदे ट्रक को पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के निर्देष पर जप्त किया गया है । वहीं चालक खलासी गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त शराब के मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कई शराब के कारोबारियों की पहचान की गई है। उन शराब के कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही। बता दे कि उक्त ट्रक पर भूसा भरे बोरी के अंदर शराब के कार्टून को छुपा कर ले जाया जा रहा था। जिसकी भनक एस पी श्री राय लगी और उनके निर्देश पर ट्रक को पकड़ लिया गया जब माँझी थाना पर ट्रक की तलाशी ली गई तो सभी लोग स्तब्ध रह गए उक्त ट्रक से 480 कार्टून शराब बरामद किया गया जो पहले शराब के कार्टून को अंदर रख कर ऊपर से भूसा भरा बोरी को रख दिया गया था जिसे चालक मुर्गी का दाना बता रहा था।