ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर एक की मौत 
ए.के.केशकर
फतेहपुर 24 अप्रैल। खागा कोतवाली के किशनपुर रोड कमला बालिका इंटर कालेज के पास दो बाइक सवार  राकेश कुमार पाल व् दिनेश कुमार खखरेरू निवासी 23 तारिख को मनोज मैरिज हाल से शादी समारोह से रात्रि 10 बजे वापस  पैसनप्रो बाइक  U P 71 K 3243 से वापस अपने गांव वापस जा रहे थे तभी पीछे से जा रहे ट्रक नम्बर U P 77 T 6867 ने पीछे टक्कर मार दिया जिससे पीछे बैठे राकेश कुमार पाल को गम्भीर चोटे आई जिसे मौके पर कस्बा इंचार्ज पहुंचकर राकेश को आदर्श अस्पताल भेजवा दिया जिसकी रास्ते में ही मौत हो गयी ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया है ट्रक को खागा कोतवाली में खड़ा कर मुकदमा दर्ज कर लिया है