परवेज अख्तर /
सीवान. एडीजे दो राज कुमार की अदालत में यूपी देवरिया जिला के बरहज थाना बाजार निवासी रामचंद्र गोंड़ को शराब पी कर हंगामा करने के मामले में दोष स्वीकार करने पर कोर्ट ने रिहा कर लिया है. बताते चले कि मैरवा रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म दो पर 12 जुलाई 2019 को  पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के मामले में जेल भेज दिया था. तब से वह जेल में ही बंद था. पैनल अधिवक्ता ईश्वरचंद्र महाराज के पहल पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. इस मामले में आरोपी को जितना सजा होता उससे ज्यादा दिन तक वह जेल में रह चुका था.