पुलिस ने 73 कार्टून शराब व दो वाइक किया जप्त

#परवेज अख्तर/सिवान;

रघुनाथपुर : थाना क्षेत्र के बंगरा गांव से गुरूवार को रात में पुलिस ने 73 कार्टून विदेशी शराब व दो वाइक जप्त किया । थानाध्यक्ष ने अभिमन्यु कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बंगरा गांव निवासी मनु यादव के घर में छापामरी की गई । पुलिस के आने सूचना पर धंधेबाज घर से भागने में सफल रहा । पुलिस के जांच क्रम में मनु के घर से 73 कार्टून विदेशी शराब के साथ दो वाइक बीआर29 ए 9347 व बीआर29एन 3454को बरामद कर थाना लाया गया । एक कार्टून में 48 पीस 180 एम एल का विदेशी शराब कुल3504 पीस बरामद किया गया है । इस छापामारी में थाना के पुअनि मुबारक अली , पुअ नि मिथिलेश सिह , स अनि कमरूद्दीन व पुलिस जवान तथा दुसरे छोर से थानाध्यक्ष व पुलिस जवान के साथ धंधेबाज का घर घेराव की गई थी ।
इस गोरखधंधे में बंगरा निवासी मनु यादव , राजपुर निवासी राघो यादव , फुलवरिया निवासी गुडू यादव , दयाछपरा निवासी श्रीनिवास यादव समेत पांच धंधेबाज को नमजद किया गया है ।