
-
मध्याह्न भोजन नहीं बनने व विधालय के कुव्यवस्था से नाराज छात्रों व अभिभावकों ने जताया विरोध
अमनौर/सारण: प्रखंड के राजकीय बुनियादी विधालय,मन्द्रौली मे छात्रवृत्ति, पोशाक राशि मे अनियमितता व मध्याह्न भोजन नहीं बनने ,शिक्षक को विधालय मे हमेशा लेट से आने से नाराज अभिभावकों व स्कूली बच्चों ने विधालय प्रबंधन के खिलाफ विधालय परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. बुधवार को छात्र जदयू जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीण व अभिभावक राकेश सिंह, रितेश कुमार ,राजेश तिवारी, उमेश सिंह, धनेश्वर सिंह, अखिलेश सिंह नितेश सिंह , हरबिंद सिंह, सत्यदेव सिंह आदि पांच दर्जन से अधिक अभिभावक व छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा विधालय मे शिक्षक दस बजे के बाद आते हैं , विधालय के एचएम महिनों दिन से लापाता है. बीना प्रभार का ही विधालय चल रहा है.. विधालय की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है. पोशाक राशि, छात्रवृत्ति की राशि मे अनियमितता के साथ साथ मध्याह्न भोजन पिछले एक माह से बंद है.सुचारू रूप से नहीं चलाया जाता है. जिसकी शिकायत कई बार बीईओ व अन्य पदाधिकारियों से किया गया. नाराज अभिभावकों ने एचएम को इस विधालय से हटाने की मांग किया. लोगों द्वारा इसकी सुचना फोन के द्वारा जिलाधिकारी, सारण से किया . जहां जिलाधिकारी ,सारण के निर्देश पर अमनौर बीईओ विश्वनाथ मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ मौके पर नहीं पहुंच मामले की जांच की. जहां जांच विधालय के एचएम दस दिनो से बीना सुचना के गायब होने एमडीएम छ: दिनों से बंद रखने के साथ कई शिकायते सामने आयी. बीईओ विश्वनाथ मिश्रा जांच रिपोर्ट का प्रतिवेदन वरिये पदाधिकारी को भेजने की बात कह नाराज अभिभावकों को समझाबुझाकर शांत कराया .




Recent Comments