मढ़ौरा ।
गौरा ओपी क्षेत्र के रामपुर चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों के खिलाफ सिसवा निवासी अवधेश प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में कहा है कि रामपुर चौक पर सनोज राय और संदेश राय नामक युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे । जब वह उनलोगों से हट जाने को कहा तो दोनों ने मिलकर गाली गलौज, और मारपीट की । पुलिस को इसकी सूचना देने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया । दोनों का चिकित्सीय जांच कराने पर अल्कोहल की मात्रा की पुष्टि हुई है ।




Recent Comments