
दरियापुर(सारण)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के शीतलपुर-परसा सड़क पर केवटिया गांव के नजदीक अनियंत्रित ट्रक ने आठवीं कक्षा की एक छात्रा सहित 4 अन्य महिलाओं को ठोकर मार दी। जिसमे छात्रा की मौत मौके पर ही हो गई।जबकि चार अन्य महिलाएं घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सात आठ की संख्या में महिलाएं शौच के लिए सड़क पकड़ कर खेत की ओर जा रही थी। इसी बीच शीतलपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने कई महिलाओं को रौंद दिया।घटना के बाद चीख पुकार से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जिसमे मृतका पलटन राय की 18 वर्षीया पुत्री सोनम कुमारी है और वहीं अवध राय की 19 वर्षीया पुत्री रेखा कुमारी, सुबास राय की पत्नी चंदा देवी,अवधेश राय की पत्नी सविता देवी व मुकेश राय की पत्नी रीता देवी घायल हो गई। जिसमें रेखा कुमारी व चंदा देवी को गम्भीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शीतलपुर-परसा पथ को करीब ढाई घण्टे तक जाम कर दिया। घटना अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। सुबह का समय होने के कारण चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर जाम को समाप्त करायी। जिसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया।




Recent Comments