सोनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पटना से गोरौल पारू जाने के क्रम मे मंगलवार को सारण सासंद राजीव प्रताप रूडी के मौजूदगी मे सोनपुर विधानसभा अन्तर्गत जेपी सेतु के बजरंग चौक पर सोनपुर के पूर्व विधायक व बिहार प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व मे भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बजरंग चौक पहुचने पर गाजे -बाजे, फूल माला व अंग वस्त्र के साथ गर्म जोशी से भव्य स्वागत किया । इस भीषण ठंड व मौसम खराब रहने के बाबजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुँचने के इंतजार व स्वागत के लिए भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता,व पदाधिकारी घन्टो इंजतार करते जेपी सेतू बजरंग चौक सहित अन्य स्वागत स्थलों पर डटे रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार, व सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ,थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,पहलेजाघाट ओपी प्रभारी विश्वमोहन राम सहित अन्य पुलिसकर्मियों सुरक्षा व्यवस्था के प्रति काफी सक्रिय देखे गये। समयावधि के अनुसार बिलंब से पहुचने के कारण हरिहरनाथ मंदिर का पट बंद होने के कारण वे पूजा करने से वंचित रह गए । हरिहरनाथ मंदिर मे मंदिर के पुजारी ने सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी, सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ,पूर्व मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने विधि विधान के साथ बाबा हरिहरनाथ में पूजा अर्चना किया । बाबा हरिहर नाथ की पूजा अर्चना करने से वंचित रह गए जेपी नड्डा । जेपी नड्डा को जेपी सेतु के बजरंग चौक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूर्वि मंडल के भरपुरा,शाहपुर, पहाङी चक,सोनपुर पहुचने पर जगह जगह भाजपा मंडल के कार्य कर्ताओ व ग्रामीणो के द्वारा फुल माला से स्वागत किया गया। उसके बाद नड्डा ने सोनपुर के शहीद महेश्वरी चौक पर पहुँच कर शहीद महेश्वरी बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पारू के लिए प्रस्थान किए । इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल,सारण जिला भाजपा के अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, तरेया विधायक जनक सिंह, अमनौर विधायक मंटू सिंह, पूर्व विधायक ज्ञान चंद माझी,प्रदेश भाजपा नेता पंडित वेद प्रकाश उपाध्याय, अशोक कुमार सिंह, लोकसभा प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर, हेमनरायण सिंह, ब्रजेश रमण, भाजपा जिला महामंत्री शान्तनु सिंह , उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, श्रीनिवास सिंह राजेश कुमार ओझा, पुषपेनद्रउपाध्याय,सोनपुर पूर्वि मंडल अध्यक्ष शिव बचन सिंह, दिघवारा के उमाशंकर सिंह पश्चिमी मंडल के विमल कुमार चौरसिया,नगर के मुकेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, शैलेन्द्र प्रसाद सिंह,अशोक सिंह लालबाबू कुशवाहा, नरेंद्रसिंह पटेल, मंडल महामंत्री रवि रंजन सिंह,शशी ओझा,रामविनोद सिंह, संजय सिंह ,विनोद सिंह सम्राट,प्रिस राज, घनश्याम सिंह,उमेश साह दिनेश भगत ,लक्ष्मण चौधरी ,शंभू चौधरी सहित भारी संख्या मे प्रमुख कार्यकर्ता,पदाधिका रीगण ,स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।