
मढ़ौरा ।
देश में चल रहे किसान आंदोलन के पक्ष में प्रखंड काग्रेस इकाई ने एक दिवसीय प्रदर्शन किया । प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन मढ़ौरा बाजार के मुख्य सड़क पर निकाला गया । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान काला कानून को वापस लेने की मांग की और नारे लगाए । मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार बहुसंख्यक किसानों के हीत के विपरीत काम कर रही है । यह सरकार कॉर्पोरेट घराना को आगे बढ़ाना चाहती है और किसानों का हक और अधिकार छीन लेना चाहती है । प्रदर्शन के दौरान पर्यवेक्षक जिला महासचिव लालबाबू गिरि भी मौजूद रहे । लालबाबू गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी मोर्चे पर विफल है । किसानों के हक पर हकमारी के विरुद्ध कांग्रेस का पूर्ण समर्थन है । इस दौरान नूरूल हक, मनोज कुमार यादव, राजेश्वर प्रसाद सिंह, बच्चा सिंह, मोहम्मद सलीम, सत्येंद्र सिंह,कृष्णा बिंद, रामेश्वर बिंद, खुर्शीद आलम, फजलुर्रहमान सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे




Recent Comments