मढ़ौरा ।
थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर में नल जल योजना से बन रहे पानी टंकी के निर्माण के विवाद में वार्ड अध्यक्ष को मारपीट कर जख्मी कर दिया । जख्मी वार्ड अध्यक्ष सुकिया देवी ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में उसी गांव के भरत राय,आलोक कुमार, अविनाश कुमार,हरनाथ राय, रवीश कुमार आशा देवी को आरोपित किया है । प्राथमिकी में कहा है कि वह पानी टंकी का चल रहे निर्माण कार्य को देखने जा रही थी । तभी आरोपी ने उसे घेर लिया और रंगदारी में रुपए की मांग करने लगे । उसके जब विरोध किया तो सभी ने मिलकर मारपीट की जिससे वह जख्मी हो गयी ।