तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के माधोपुर छोटा गांव में अपने दरवाजे पर बैठे व्यक्ति के साथ गाली गलौज व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव मासूम मियां ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे उसी समय रफी आलम आए और गाली गलौज करने लगे। जब मेरी पत्नी कोरैसा खातून गाली गलौज का विरोध की तो उसका झोटा पकड़कर मारने लगे एवं मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिये। मारपीट के दौरान उसके गर्दन से सोने की सिकड़ी नोच लिये। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।