मढ़ौरा रेल स्टेशन परिसर में अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना कल सोमवार को
मढौरा (सारण)
सोमवार को छपरा-थावे रेलखंड पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग को लेकर मढौ़रा रेलवे स्टेशन परिसर में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम है । मालूम हो की छपरा-थावे रेलखंड के बड़ी रेल लाइन में तब्दील होने के वर्षों बाद भी ट्रेनों की सुविधा नहीं बढ़ाया गया । जिससे आम रेल यात्रियों को रेलयात्रा में परेशानी होती है । पर्याप्त रेल गाड़ीयों के छपरा -थावे रेलखंड पर मढौरा-मशरक होकर परिचालन की मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना का कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें दैनिक रेल यात्री संघ के साथ ही आम आदमी पार्टी के नेतागण उपस्थित रहेंगे। इस आशय की जानकारी आम आदमी पार्टी के जिला सचिव रंजीत सिंह ने दी ।




Recent Comments