सात निश्चय योजना से उच्च शिक्षा लेना हुआ आसान – प्रबंधक

छपरा(सारण)
राज्य सरकार के 7 निश्चय में शामिल *”आर्थिक हल, युवाओं को बल”*युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। *”आर्थिक हल ,युवाओं को बल”* के अन्तर्गत *बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड* योजना में संशोधन के बाद अब युवाओं को बैंक के बदले *राज्य शिक्षा वित निगम द्वारा* बिलकुल निम्न ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराई जायेगी। 1 अप्रैल से राज्य शिक्षा वित निगम की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है जिससे लड़के को 4% और लड़की तथा विकलांगो को मात्र 1% ब्याज दर बिहार सरकार की गारंटी पर ऋण मुहैया कराई जायेगी । डी.आर.सी.सी, सारण के प्रबंधक ओम प्रकाश उज्जैन ने बताया कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में पहले बारहवीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए सरकार ऋण देती थी जबकि अब राज्य शिक्षा वित निगम में 10 वीं के बाद पॉलीटेक्निक करने के लिए भी युवाओं को ऋण मुहैया कराई जायेगी। साथ ही वैसे लाभुक जिन्होंने बैंक की ब्याज दर पर पहले से अपने पैसा का वितरण करा लिया है वे भी अपने पैसा का भुगतान कर बैंक से नो ड्यूज प्रमाणपत्र निर्गत कराकर डी. आर. सी.सी में अपना आवेदन समर्पित कर तात्कालीन ब्याज दर पर अपनी पात्रता के अनुसार कम ब्याज दर वितरण करने हेतु स्वतंत्र हैं। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र सारण द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम एवं स्वयं सहायता भत्ता योजना के लाभूको को भी निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने की तैयारी की जा रही है जिससे सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना से वृहत पैमाने पर युवाओं को लाभ प्राप्त हो सके। गौरतलब है कि संबंधित योजना की जानकारी पूर्व में भी जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को दि गई है और पुनः डी आर सी सी की टीम जिलाधिकारी के निर्दशानुसार अभियान चलाकर युवाओं को प्रेरित करेगी जिसकी तैयारी चल रही है।