
अखण्ड अष्टयाम की पूर्णाहुति पर भक्तिमय माहौल में शिव विवाह संकीर्तन की हुई प्रस्तुति
मांझी(सारन)। शिव विवाह संकीर्तन की आकर्षक प्रस्तुति के साथ दुर्गापुर शिव मंदिर परिसर में तीन दिनों से जारी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो गया। 48 घण्टे के अखण्ड अष्टयाम की पूर्णाहुति के उपरांत गायक जलेश्वर सिंह ने शिव विवाह की संगीतमय प्रस्तुति कर स्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।संगीत कार्यक्रम का संचालन सहदेव यादव ने किया। इससे पहले अखण्ड अष्टयाम में बीरेंद्र भारती शत्रुघ्न प्रसाद तथा गायक सूरदास की मंडली के सस्वर अष्टयाम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शत्रुघ्न प्रसाद की टीम को शील्ड से सम्मानित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर कामेश्वर सिंह उर्फ नेता जी ओम प्रकाश सिंह नागेन्द्र सिंह महादेव यादव उपेंद्र सिंह भोला सिंह कंचन सिंह बिरजा पंडित आदि मौजूद थे। अनुष्ठान का संचालन धनंजय कुमार उर्फ बुचुल सिंह ने किया।




Recent Comments