दैनिक खोज खबर/छपरा। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के तीसरे चरण की परीक्षा के दौरान सोमवार 20 अप्रैल को साधुलाल पृथ्वी चंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छपरा में ब्लू टूथ डिवाइस के साथ एक अभ्यर्थी – रोहित कुमार (ग्राम- बगहा, बैजुबरहोगा, जिला सिवान) को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के क्रम में फ्रिस्किंग के दौरान पकड़ा गया। अभ्यर्थी द्वारा हवाई चप्पल में ब्लू टूथ डिवाइस लगाया गया था तथा कलम में माइक्रो फ़ोन लगा था। उक्त अभ्यर्थी के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




Recent Comments