छपरा। जिले के सहाजितपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर पिकअप पर लदे 32 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया।बताया गया है कि रविवार की देर रात को पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के धवरी में शराब की बड़ी खेप बरामद की।मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर कारोबारी भागने में सफल रहे।
बरामद शराब इम्परियल ब्लू ब्रांड के 375 एमएल के 31 कार्टन और 180 एमएल के एक कार्टन सहित कुल 792 बोतल में 285 लीटर पाया गया है।मामला थाना क्षेत्र के धवरी काली स्थान के समीप की बताई जाती है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।