परवेज अख्तर(सिवान) /बसंतपुर. बसंतपुर थाने में तैनात एएसआई सोचन राम ने शुक्रवार की देर शाम संध्या गश्ती के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर थानक्षेत्र के बनसोहीं डेरा में छापेमारी कर शराब लदी पिकअप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पुलिस को आता देख पिकअप में लदी शराब की खरीद-फरोख्त के लिए जुटे अन्य कारोबारी बाइक से फरार हो गए. पिकअप की तलाशी के दौरान पुलिस को 180 एमएल के 1200 बोतल क्रेजी रोमियो शराब की बोतलें मिली. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया व मौके से पकड़े गए पिकअप के चालक व सूर्यपुरा निवासी आदित्य कुमार एवं पिकअप पर सवार करहीं खुर्द के मुकेश कुमार सिंह को थाने लाया.
मामले में एएसआई सोचन राम के बयान पर कांड संख्या 11/2020 दर्ज की गई है. जिसमें थानाक्षेत्र के करचोलिया के छोटू सिंह व राजेश कुमार, बरवां खुर्द के श्रवण सिंह व अभिमन्यु सहनी, कन्हौली के विनय सिंह, करहीं खुर्द के मनोज राय व अजय राय तथा बसंतपुर के जितेंद्र राय व कार्तिक कुमार समेत पिकअप चालक व सवार को नामजद किया गया है. वहीं एएसआई प्रमोद कुमार सिंह ने भी शुक्रवार की दोपहर दिवा गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर बसंतपुर में छापेमारी कर 35 बोतल क्रेजी रोमियो शराब की बरामदगी की. मामले में एएसआई प्रमोद कुमार सिंह के बयान पर दर्ज कांड संख्या 10/2020 में करहीं खुर्द के टुनटुन प्रसाद व सरेयां के प्रकाश प्रसाद को आरोपित किया गया है. पुलिस दोनों प्राथमिकी दर्ज कर फरार कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
इंसेट-
विदेशी शराब बरामद
गोरेयाकोठी. थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में 600 एमएल की तीन लीटर विदेशी शराब स्थानीय थाने ने बरामद की. संध्या गश्ती के दौरान एसआई जगदीश सपेरा को गुप्त सूचना मिली कि मुस्तफाबाद में छठू मांझी शराब बेच रहा है. सूचना पाने के बाद एसआई उस जगह पर पहुंचे. लेकिन पुलिस को देख शराब विक्रेता अपनी थैली छोड़कर भाग गया. जिसमें 600 एमएएल का तीन लीटर विदेशी शराब था. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई।




Recent Comments