विशेष श्रमिक ट्रेन से छपरा जं. पर आये 1211 प्रवासियों में 173 लोग सारण के

• डीएम और एसपी ने सूरत से छपरा जं.पर आए आगंतुकों को किया स्वागत
• छपरा जं. पर आये 1211प्रवासियों में सारण के 173 लोग थे शामिल, सबसे अधिक औरंगाबाद के 209 लोग
छपरा । गुजरात के सुरत से चलकर विशेष श्रमिक ट्रेन छपरा जं. पर करीब 9ः45 बजे सुबह में पहुंचने पर रिसिव करने पहुँचे सभी पदाधिकारियों में खुशी की लहर चल पड़ी। सर्वप्रथम जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा ट्रेन की सबसे पिछली बोगी तक जाकर निकलने वाले सबसे पहले व्यक्ति का स्वागत किया गया। इसके बाद बारी-बारी से लोगां के उतरने का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने अपने धैर्य का परिचय दिया और सभी प्रक्रियाआें का समुचित रूप से पालन किया। प्लेट फार्म पर ही लोगों को और उनके बैग या थैले को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए टीम लगी हुयी थी। प्लेटफार्म से बाहर निकलने पर सभी की स्क्रीनिंग की गयी जिसके लिए 10 काउण्टर बनाये गये थे और सभी काउण्टर पर दो-दो प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी लगाये गये थे। इसके बाद सभी लोगों को जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराये गये फुड पैकेट्स और पानी का बोतल दिया गया तत्पष्चात् लोगों को उनके गंतब्य के जिलों में बसों के माध्यम से भेज दिया गया।
छपरा जं. पर आज आये 1211 लोगों में सबसे अधिक औरंगाबाद के 209 लोग थे। सारण जिला के 173, गया के 164, रोहतास के 88, भोजपुर 85 नवादा 54, पष्चिमी चंपारन 41, भागलपुर 36, बक्सर, 34, पटना 31, अरवल 30, दरभंगा 29, नालन्दा 29, जमुई 25, मुजफ्फररपुर 22, कैमूर 20,सीतामढ़ी 17, समस्तीपुर 16, वैशाली 16, लखीसराय 11, मुंगेर 11, मधुबनी 10, पूर्वी चम्पारन 9, सिवान 9, गोपालगंज 8, शेखपुरा 8, जहानाबाद 5, किषनगंज 5, सुपौल 2, बांका और कटिहार के एक-एक व्यक्ति थे।इस अवसर पर मीडिया से वार्ता में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि आये हुए सभी लोगों को उनके गृह जिला में भेजा जा रहा है जहाँ से उन्हें उनके गृह प्रखंड में बनाए गये क्वेरेंटीन कैम्प में 21 दिनों तक रख जाएगा। सारण जिला में भी जो 173 लोग आज सुरत से आये है उन्हे भी उनके गृह प्रखंड में बनाये गये क्वेरेंटीन कैम्प में भेजा जा है। इस कैम्प में उन्हें 21 दिन रखा जाएगा। वहाँ सभी लोगां को डिग्निटी किट उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें पहनने का वस्त्र, थाली-ग्लास, बाल्टी-मग, साबुन-सर्फ, ऐनक-कंघी, टूथपेस्ट-ब्रस आदि रहेगा। इन कैम्पों में सुबह में नाष्ता और दो बार का भोजन ससमय उपलब्ध कराया जाएगा। इन कैम्पां में मनोरंजन के लिए टेलीविजन (एलसीडी) भी लगाया जा रहा है तथा सुबह-साम योगाभ्यास भी कराया जा जाएगा।
–/—-




Recent Comments