व्यवसायी से लूटे 20 हजार
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : ओपी क्षेत्र के मदारपुर गंडक नहर मार्ग पर शनिवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यवसायी को हथियार का भय दिखा 20 हजार रुपए लूट लिए। साथ ही व्यवसायी के साथ मारपीट भी की और बाइक की चाभी छीन ली। वहीं ग्रामीणों को आते ही देख अपराधी बाइक छोड़ फरार हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के दुधरा निवासी पिंटू कुमार मदारपुर में मदारपुर में स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। वे शनिवार की रात करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी गंडक नहर मार्ग पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और हथियार का भय दिखाकर उनके पॉकेट से 20 हजार रुपए छीन ली तथा बाइक की चाभी भी छीन ली। इस दौरान अपराधी उनकी पिटाई कर बाइक छीनने का प्रयास करने लगे तभी व्यवसायी द्वारा चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे तब तक
अपराधी उनकी बाइक छोड़ धमकी देते हुए फरार हो गए।




Recent Comments