बेतिया – गौनाहा:– *चार महिला समेत पांच पर STSC का मामला दर्ज*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-पश्चिमी चम्पारण गौनाहा थाना में दुसरे की जमीन पर अवैध ढंग से पक्का मकान बनाने, मारपीट करने व जातिसूचक गाली-गलौच करने का एक मामला दर्ज किया गया है ।
महुआ भूसा गांव में भागीरथी राम की पर्चा के जमीन पर जबरदस्ती पक्का मकान बनाने को लेकर हुई मारपीट व जातिसूचक गाली गलौज में पोहरा गांव निवासी राम के द्वारा गौनाहा थाने में पांच लोगों पर एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. दर्ज मामले में राम का कहना है कि वर्ष 1991-92 में सरकार के द्वारा 50 डिसमिल जमीन का पर्चा मुझे दिया गया था.
जिसपर पोहरा निवासी अलीबाग समीर उनकी पत्नी सावरा खातून और उनही की तीन लड़कियों के द्वारा जोर जबरदस्ती कर पक्का मकान का निर्माण किया जा रहा है । विरोध करने पर उन लोगों के द्वारा मारपीट किया गया व जातिसूचक गाली दी गई.
विदित हो कि अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा ने उक्त जमीन पर पक्का मकान बनाये जाने को लेकर थाना गौनाहा को रोक लगाने के लिए एक पत्र भेजा था । परंतु स्थल पर रोक लगाने पहुची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा था ।
इधर थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार झा का कहना है कि SC ST मामला दर्ज कर अग्रेसर कार्रवाई की जा रही है ।




Recent Comments