संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाना के तेलकथु गांव में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक गांव के ही बुटन यादव का पुत्र धर्मेंद्र यादव (22) है। बताया जाता है कि धर्मेंद्र शनिवार की रात भोजन करने के बाद सोने चला गया। रविवार की सुबह देर तक नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए। दरवाजा खोजने के बाद परिजन उसे मृत अवस्था में पाए। इस घटना के बाद परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। धर्मेंद्र दो भाई एवं एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। ग्रामीणों के सहयोग से उसका दाह संस्कार कर दिया गया।