वैशाली :नहर की बांध टूटने से
किसानों में छाई मायूसी
चेहराकलां- प्रखंड क्षेत्र के करहटिया बुजुर्ग गांव निवासी बाबुलाल राय के घर के समीप गोविंपुर उप शाखा नहर की बांध टुट गया।जिसके कारण आस पास के इलाकों में तेजी से पानी फैलने लगा थी ।जैसे ही स्थानीय लोगों द्वारा वनपाल को जानकारी मिली कि चेहराकलां गांव स्थित किवाड़ा को बंद करते हुए पानी की दिशा बदल दिया गया है।जिससे पानी की गति अवरुद्ध हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त स्थल पर तीसरी बार बांध टुटा है। तत्क्षण वनपाल ने अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित कर दिया। वनपाल द्वारा बताया गया कि इसके पूर्व में भी मेरे महजुदगी में चुहा के बिल के कारण अचानक नहर का बांध टुट गया था। नहर बांध टूटने से जलजमाव में डूबी फसल के मुआवजे की मांग किसानों ने की है। हलांकि गंडक प्रोजेक्ट के पदाधिकारियों ने बीते रविवार की शाम ही जेसीबी से बांध बंधवा दी है। करीब दस एकड़ में लगी गेंहूं ,आलूू व तंबाकू की फसल को जलजमाव से नूकसान हुआ है। किसान खखन राय, ईश्वर राय ,अनंतलाल राय ,मूखलाल राय, मो.अताउल्लाह,हरेश राय, गुलाम रसूल सहित अन्य ने जिला पदाधिकारियों से फसल क्षति पर मुआवजे की मांग किया है।