वैशाली :अपराधियों के गिरफ्तारी की  मांग को लेकर स्वर्ण व्यवसायी संघ बैठे धरना पर 
प्रेम कुमार – बिदुपूर (हाजीपुर

बिदुपुर प्रखंड स्वर्ण व्यवसायी संघ द्वारा गत शुक्रवार को चकौसन बाजार में दिन दहारे हुई स्वर्ण व्यवसायी से   झिंनतइ की घटना के विरोध में पूरे प्रखंड के दुकानों को रविवार को बन्द किया।वही चकौसन बाजार में संघ के प्रतिनिधियों ने बैठक कर एक दिवसीय धरना दिया ।वही अपराधी की गिरफ्तारी नही होने पर उग्र आंदोलन करने का निर्णय भी लिया।विदित हो की चकौसन बाजार में गत शुक्रवार की अहले सुबह अपराधियो ने न्यू आदर्श अलंकार ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंच कर  चैन खरीदने के बहाने चैन देखा और दो चैन झपट कर फरार हो गया था।भागने के क्रम में अपराधियो के पास स्थित पिस्टल के मैगजीन तीन गोली लोडेड ,एक मोबाइल, और मफलर गिर गये।इन सभी  वारदात दुकान में लगे सी सी टी वीं के कैमरे में कैद है।इस घटना से व्यवसायियों में काफी आक्रोश है।धरना को सम्बोधित करने  वालो में प्रमोद खत्री,पारस नाथ गुप्ता,किशोर प्रसाद,हरि गुप्ता,दिलीप गुप्ता,राधे गुप्ता,प्रमोद प्रसाद,देवेंद्र प्रसाद,सुबोध कुमार,रविकांत,शशिचन्दर,बबलू कुमार,पप्पू कुमार,मुकेश कुमार,धर्मराज कुमार,संजीत कुमार,पंकज कुमार ,मनोज कुमार आदि थे।