मढ़ौरा में प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण के लिए शिविर का हुआ आयोजन

मढौरा(सारण).स्थानीय प्रखंड में विभिन्न जगहों पर शिविर लगा बेरोज़गारों कों मुद्रा ऋण के लिए शिविर आयोजित कर संबंधित जानकारियां दी गयीं.शनिवार कों भाजपा नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में मढौरा, गौरा , मुबारकपुर, इसरौली, पटेढी, सहित आधे दर्जन गावों में शिविर का आयोजन किया गया.जिसमें बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं भी आकर अपनी स्वरोजगार हेतु मुद्रा ऋण के संबध में जानकारियां ली.वहीं विगत दो दिनों में सभी शिविरों में कुल आवेदन आठ सौ से भी अधिक भरे गये.

भाजपा नेता मनोज सिंह ने बताया कि स्थानीय सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर बेरोजगार लोगों कों बैंक से मुद्रा ऋण प्राप्त करने के संबंध में जानकारियां पहुंचायी जा रही हैं.साथ ही इच्छुक अहर्ता धारकों के आवेदन भी भरवाया जा रहा हैं.शिविर में मुख्य रूप से कामेश्वर ओझा, पूर्व मुखिया शीलानाथ सिंह दीपक सिंह, अनिल ठाकुर, वीरेंद्र बैठा, बबलू मिश्र, शंभू प्रसाद सिंह, कमलेश सिंह, श्यामनन्दन सिंह विद्रोही,हरेंद्र सिंह, बद्री सिंह, मृत्यजय सिंह , समेत अन्य थे.