पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट: –

कुमारबाग: स्थानीय ओ पी प्रभारी ने आवेदन का रिसिविंग देने से मना कर दिया. वहीं ओ पी परिसर में उपस्थित सारे पुलिस कर्मी बिना वर्दी के दिखाई दिए. रविवार शाम पांच बजे के करीब जब ब्यूरो चीफ स्वयं ओ पी परिसर अपने आवेदन को लेकर पहुंचे तो देखा कि ओ डी आफिसर अपने स्थान पर नहीं हैं. वहीं थाना परिसर में कुछ पुलिस वाले बिना वर्दी के थे. जब आवेदन का रिसिविंग मांगा गया तो उन्होंने ओ पी प्रभारी से बात करने को कहा गया.जब प्रभारी से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि थाने में दिए गए आवेदन का कोई रिसिविंग नहीं मिलता. हाईकोर्ट के आदेशानुसार सभी आवेदनों पर रिसिविंग देना अनिवार्य है. इस घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है,अब उनके कार्रवाई की प्रतिक्षा है.