वैशाली:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
#प्रेम कुमार
बिदुपूर हाजीपुर (वैशाली)
बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ द्वारा भी एएनएमआर के समर्थन में बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सभी ऐ एन एम आर द्वारा समान काम के बदले समान बेतन के विरोध में 8 नवंबर से ही लगातार अनिश्चित कालीन पर है इस सम्बन्ध में सामूहिक हस्ताक्षर कर एक विज्ञप्ती प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया विदित हो कि समान काम समान वेतन देने एवंम सेवा को नियमित करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना पर बैठे ए एन एम पर पुलिस द्वारा किये गए लाठी चार्ज के विरोधी में संघ के आहवाहन पर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया धरना प्रदर्शन करने वालो में चंद्रशेखर कुमार, आशा कुमारी,कृष्णा सिन्हा, रीता कुमारी,नीलू सिंह,सुनीता सिंह,रूपन ओम,पल्लवी कुमारी,रंजू कुमारी,मालती देवी,कामनी कुमारी,प्रभा कुमारी,सरीता सिन्हा, अर्चना कुमारी,राधिका कुमारी आदि है




Recent Comments