सीवान में मनाई गई अम्बेडकर की पुण्यतिथि 
#बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट 

मैरवा ( सिवान )
क्षेत्र के सेमरा गाॅव में डाॅ भीमराव अम्बेडकर संघ की तरह से बुधवार की प्रातः वेला में  भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। महापरिनिर्वाण दिवस के रुप में आयोजित  इस कार्यक्रम में सेमरा,  बरासो, धरहरा, धुसा , धमौर, पिपरा,  सुमेरी , विशुनपुरा जैसे अन्य  क्षेत्रीय गाॅवो के  लोगों ने उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर  श्रद्धासुमन अर्पित किया। लोगों ने बाबा साहब को याद करते हुए  उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संघ के सदस्यों ने सेमरा स्थित  बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष मुद्रिका दास  के नेतृत्व में आयोजित इस  कार्यक्रम में  62 वी महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। वक्ताओं में विपिन पाठक ने  कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न, विश्व विभूति डा. अंबेडकर केवल एक जाति वर्ग के नहीं बल्कि पूरे मानव जाति के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। वही धमौर निवासी दिनेश गुप्ता ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनो से उनकी जीवनी के बारे में पढने का अनुरोध किया लोगों ने उनके बताये मार्ग पर चलने के साथ ही बच्चो को पढाने व मुहल्ले को यथासंभव  स्वच्छ रखने का  संकल्प लिया। मौके पर वार्ड सदस्य गौरीशंकर गोङ, रामवृक्ष दास, बाबूराम , स्वामीनाथ गोङ  , गेना राम , परमानन्द राम, रामानन्द राम , छांगुर राम, देवसागर राम , श्रीराम गोङ, मनबासी देवी, भागीरथी देवी, जोगिया देवी, लालसा देवी, बेबी देवी, रमावती देवी, सुनिता देवी, अमलावती देवी, शिवकुमारी देवी, सुगान्ती देवी, मैना देवी, तेतरी कुंवर, कान्ति कुंवर सहित दर्जनो  अन्यो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।

अध्यक्ष मुद्रिका दास ने आम जनो को समझाते हुए कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर की मृत्यु 6 दिसम्बर 1956 को हुई थी यही कारण है कि डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिन या पुण्यतिथि हर साल 6 दिसम्बर को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिये मनाया जाता है।अन्ततः उपस्थित  सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को सम्पन्न किया ।