वैशाली :शिक्षक हत्याकांड में एक नामजद सहित तीन-चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 
#प्रेम कुमार 
बिदूपुर (हाजीपुर)
बिदूपुर थांना के खपुरा गांव  में अवकाश प्राप्त शिक्षक सहदेवराय हत्याकांड में मृतक के   भाई पूरन राय ने एक नामजद सहित तीन चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।दर्ज प्राथमिकी में श्री राय ने आरोप लगाया है कि उनके घर के दरवाजे पर मोटर साईकल पर सवार होकर धर्मेन्द्र  राय तीन चार अज्ञात अपराधियो के साथ पहुंच कर उनके  भाई सहदेव  राय की  गोली  मार कर फरार हो गया।उनके पड़ोस में शादी थी,उसके फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया।जख्मी अवस्था मे बिदूपुर पी एच सी लाया गया,वहां से डॉक्टर उन्हें पी एम सी एच रेफर कर दिया। जहाँ आपरेशन कर डॉक्टर  ने गोली 3 दिसम्बर को ही निकाल दिया था परन्तु उन्हें होश नही आया।5 दिसम्बर के सुबह उनकी मौत  पी एम  सी एच में  ही हो गयी।शव के पोस्टमार्टम किये जाने के बाद परिजन घर ले आये।उनका दाह संस्कार बुधवार को गंगा नदी किनारे चेचर घाट पर किया गया। उन्हें मुखाग्नि भतीजा पप्पू ने दिया।इस आवसर पर सैकड़ो गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।