Θ बेतिया – सी.बी.एस.ई पेपर लीक होने के विरोध में अभाविप ने बोर्ड के चेयरमैन का पुतला फूंका।

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगरमंत्री राजन कुमार व सहमंत्री अभिषेक कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का पेपर लीक होने के विरोध में प्रदर्शन किया व बोर्ड के चेयरमैन अनीता करवाल का पुतला भी फूंका।प्रदेश कार्यकारी सदस्य आर्यन अग्निहोत्री ने कहा कि जिस प्रकार के छात्र-छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है,उसे विद्यार्थी परिषद बर्दाश्त नहीं करेगी। राजन कुमार ने कहा कि एक देश का प्रतिष्ठित बोर्ड जो पूरे देश में विद्यालय संचालित करता है उस बोर्ड का पेपर लीक होना यह शर्मनाक है।सी.बी.एस.ई की कक्षा 10 और कक्षा 12 के गणित और अर्थशास्त्र के परिक्षापत्र बीते दिनों बोर्ड की लापरवाही के चलते लिक हो गया था।

जिसके चलते देश के लाखों परीक्षार्थी को परेशानी का सामना करना पड़ा।अभिषेक यादव ने कहा कि सभी को अपने साल भर की मेहनत डूबती नजर आयी।देश के कई हिस्सों में परीक्षा होने से पूर्व परीक्षा पत्र पहुच गया।यह सीबीएससी की प्रशासनिक ढांचे पर सवाल खड़ा करता है।नगर सहमंत्री रजनीश गोस्वामी ने कहा कि जिन्होंने भी ऐसी काम की है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। और सीबीएसई के चेयरमैन को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।मौके पर आरएलएसवाई कॉलेज अध्य्क्ष अभय कुमार,कोशाध्यक्ष पुज्जयर दत्त पूरी,बिट्टू कुमार,विकाश कुमार,शिवम् कुमार,अभय कुमार,दीपक पाठक,राजन कुमार,अजय कुमार साहा,मोहित कुमार,संजय कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments