वाहन की ठोकर से 9वीं का छात्र घायल
दरियापुर/(सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के फुरशतपुर-महेशियां पथ पर रविवार की सुबह अज्ञात बोलेरो वाहन की ठोकर से एक 9वीं का छात्र घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार महेशियां गांव निवासी रणविजय तिवारी का 15 वर्षीय लड़का आयुष कुमार रविवार की सुबह करीब 7 बजे डेरनी पढ़ने जा रहा था तभी फुरशतपुर के तरफ से आ रहे अज्ञात बुलेरो से ठोकर लग गया और बुलेरो का चालक बुलेरो लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही आयुष के परिजन आनन फानन दूसरे बुलेरो से प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी दरियापुर ले गाये जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफेर कर दिया गया।




Recent Comments