सीवान के सीवान के पत्रकारिता में नए युग का शुभारंभ , वेब पत्रकार ने गठित किया ” डिजिटल मीडिया क्लब ”

सीवान में मंगलवार को डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को एक अहम बैठक वेब न्यूज़ पोर्टल इटीवी बिहार के दफ्तर में आयोजित हुआ, जहां सर्वसम्मति से डिजिटल मीडिया क्लब का गठन किया गया और परमार डाॅट काॅम निदेशक सह वेब न्यूज पोर्टल दैनिक खोज खबर के संपादकीय सलाहकार नवीन सिंह परमार को डिजटल मीडिया क्लब सीवान का संयोजक बनाया गया।
इस मौके पर इटीवी बिहार डॉट इन के संपादक अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि इसमें कहीं से कोई दो मत नहीं कि मीडिया का भविष्य डिजिटल मीडिया ही हैं।उन्होंने कहा कि जिस तरह से इंटरनेट विस्तारण से अरबों रुपये का ऑडियो-वीडियो कैसेट्स व सीडी व्यवसाय बैठ गया उसी तरह अब प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया भी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्तम हो चुकी लोगों की जिंदगी में अखबार पढ़ने और टीवी देखने की लोगों के पास फुर्सत नहीं है. लोग अब सब कुछ मोबाइल पर देखना, सुनना और जानना चाहते हैं. ऐसे में डिजिटल मीडिया लोगों की इस आवश्यकता पर काफी खरा उतरा है और यही कारण है कि अब बड़े बड़े अखबार और मीडिया हाउस भी अपना डिजिटल संस्करण न्यूज़ पोर्टल और एप्प लांच कर रहे हैं।
वहीं वरीय पत्रकार और पोर्टल पूर्वांचल नामा के मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पोर्टल के बढ़ते क्रेज का ही नतीजा है कि जहां सरकार इसको लेकर रेग्युलेटरी और एडवाइजरी बनाने जा रही हैं वहीं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अब पहले डिजिटल मीडिया को ही तरजीह दी रहें हैं।
बैठक में लोकतंत्रन्यूज़ डॉट कॉम के संपादक सचिन कुमार पर्वत, सीवान न्यूज़ डॉट इन के संपादक अंकेश कुमार, टाउन आजतक के संपादक धीरेंद्र कुमार तिवारी, श्री नारद मीडिया डॉट कॉम के अनिल जयसवाल ने आज के आधुनिक तकनीकि युग में डिजिटल मीडिया के महत्व को रेखांकित किया । जबकि पुरवईया टाइम्स के विपेंद्र कुमार कवि, जेड सेवेन के प्रियांशु कुमार, लाइव टेन के साकिब हसन, लोकवाणी के कृष्ण कुमार शर्मा व समकालीन दर्शन के निशिकांत कार्य व्यस्तता के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सके लेकिन सभी ने डिजिटल मीडिया क्लब के गठन में अपनी आस्था जताते हुए खुशी जाहिर की वही श्री नारद मीडिया डॉट कॉम के संपादक डॉ राकेश कुमार तिवारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज की खबर के लिए कल का इंतजार क्यों । बैठक के अंत में क्लब के नवनियुक्त संयोजक नवीन सिंह परमार ने कहा कि सीवान हमेशा सकारात्मक परिवर्तन का अगुआई किया है । जल्द ही सीवान की धरती पर बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश के वेब पत्रकारों का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, और वेब पत्रकारों के लिए एक सशक्त संगठन खड़ा किया जाएगा ।




Recent Comments