12-15 घण्टे गुल रह रही है छपरा शहर की बिजली, त्राहिमाम कर रहे है लोग
विनीत कुमार, छपरा
सोचिये की आप जिस शहर में रहते है वहाँ यदि 12 से 15 घण्टे तक बिजली न आये तो कैसा हाल होगा। उसमे भी यदि आप यह जानने का प्रयास करें कि आखिर बिजली क्यों नही है तो यह बतानेवाला भी कोई नही हो तो सोचिये क्या बीतेगी आपपर। दरअसल शुक्रवार की रात्रि से गायब छपरा शहर के कई इलाको की विद्युत आपूर्ति शनिवार को दिन के 2-3 बजे तक बहाल की गई है। हालांकि कई ऐसे इलाके है जहां अब तक विद्युत आपूर्ति दुरुस्त नही की जा सकी है। ऐसा लोगो ने ही फोन कर के पूछा है कि भाई आपके यहाँ बिजली आ गयी क्या???
छपरा शहर के फीडर 2 के तहत आनेवाले उपभोक्ताओं ने तो शुक्रवार को रात बिना बिजली के तो जैसे तैसे काट लिया मगर शनिवार को भी बिजली रुलाती ही रही और दोपहर 3 बजे आई। बिजली आई तो लो वोल्टेज की समस्या अपने साथ लाई जो कि आना ही है। क्योंकि लो वोल्टेज, छपरा शहर और फीडर 2 का चोली दामन का साथ है।

काशी बाजार के जेई महोदय ने बताया कि श्यामचक में तार टूटा है जिस कारण बिजली नही आएगी। सोंचियेगा की न आंधी, न तूफान। न ही तेज बारिश और ऐसे में 33000 का तार टूट जाता है। चलिये तार टूट गया तो कोई बात नही, उसे जोड़ने में 8-10 घण्टे लग जाते हैं। हद है न। लगता है कि विद्युत विभाग को कोई पूछनेवाला ही नही है। आप जेई को फोन करिये, अधिकांश के फोन तो एक बार मे उठ नही सकते।
हमने कार्यपालक अभियंता को भी फोन किया मगर साहब ने फोन नही उठाया।
खैर तकरीबन 3 बजे बिजली आयी तो लो वोल्टेज की परेशानी साथ लाई। अब रात में देखिये क्या होता है। वैसे फीडर 2 में अनियमित विद्युत आपूर्ति व लो वोल्टेज की समस्या कोई नई बात नही है। देखिये इस समस्या से निजात दिलाने के लिए विद्युत विबहग और आपके हमारे माननीय जनप्रतिनिधि कब प्रयास करते हैं।
फिलहाल करते रहिए त्राहिमाम, क्योंकि यहां कोई नही सुननेवाला है श्रीमान !!!