बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को बताना एक युवक को महंगा पड़ गया
बिदूपुर(वैशाली): बिदूपुर थाना क्षेत्र के कथूलिया गांव से बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोर को बाइक मालिक को बताना मंगलवार की देर रात मँहगा पड़ गया। सूत्रों के मुताबिक बताया गया की दो अज्ञात चोर सतेंदर शर्मा की बाइक उस समय चोरी हुई जब वे अपने दुकान में सो रहे थे। तभी चोरी करते कथूलिया निवासी गंगा पासवान की पुत्र शंकर पासवान देख ली। जिसकी सूचना बाइक मालिक को दे दी। तभी देर रात बदमाशों ने शंकर पासवान को घर से अगवा कर नशीले पदार्थ खिला दिया। जिससे वे बेहोश हो गए। उसे मृत समझ बदमाशों ने चकमक्रन्द रेलवे हॉल्ट समीप भिंडी के खेत के फेंक कर फरार हो गए। सुबह टहल रहे लोगों की नजर पड़ी तो वहा के मुखिया उमेश साह ने बेहोशी हालत में आननफानन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद बिदूपुर में भर्ती करवाये। जहाँ मौजूद डाक्टरों की टीम ने फौरन उपचार करना शुरू कर दी। उसकी स्थिति में सुधार की बात बताई गई है।