पानापुर(सारण)45 वर्ष से ऊपर के वैसे लोग जो कोरोना का टीका अबतक नही ले पाए है वैसे लोगो को बुधवार से एक अभियान चलाकर टीका लगाया जाएगा .बीडीओ मो.सज्जाद ने इसके लिए पंचायतवार तिथि निर्धारित कर नोडल पदाधिकारी एवं सहायक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है .निर्धारित तिथि के अनुसार 5 मई को बक़वा ,रसौली एवं महम्मदपुर जबकि 6 मई को कोंध ,भोरहा और बसहिया पंचायत के लोगो को टीका लगाया जाएगा .इसी प्रकार 7 मई को बेलौर ,टोटहा जगतपुर और धेनुकी जबकि 8 मई को सतजोड़ा एवं चकिया पंचायत के लोगो को टीका लगाया जाएगा .