मढौरा(सारण) : नागरिक संशोधन विधेयक लोकसभा व राज्यसभा दोनों सदन से पारित होने के बाद देश के युवा वर्ग को विपक्ष नागरिक संशोधन कानून की सही तथ्यों को नहीं बताकर एनआरसी के मुद्दे पर भटाकर राष्ट्र की सम्पति को बर्बाद करा रहा है। जबकि एनआरसी के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायलय के आदेश पर असम में सर्वे हुआ है। जिसे भारत के युवा वर्ग को समझना चाहिए कि हम क्या कर रहे है ? लेकिन नागरिक संशोधन एक्ट व एनआरसी में बिना अंतर समझे हमारे युवा साथी पूरा देश मे उपद्रवी होकर पुलिस प्रशासन के साथ कमजोर व आम जनता को तबाह कर रहे है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता राजन कुमार ने कहा। राजन ने अपने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि विपक्ष अपनें नैतिक जिम्मेवारियों से प्रतिदिन दूर होते जा रहा है। विपक्ष युवा वर्ग को विकास कर्यो के लिए आंदोलन को जागरूक करे तो विपक्ष देश की सम्पति बर्बाद करने के लिए युवा वर्ग को भड़का रहा है। जो जिम्मेवार विपक्ष के लिए निंदनीय है।
देश के नामसीन लोग भी नागरिक संशोधन कानून व एनआरसी के मुद्दे को रंगमंच बना दिए है। मैं कल कई टीवी चैनलों पर देखा कि बॉलीवुड के कई नामसीन चेहरे उग्र आंदोलन को तूल दे रहे थे और उनसे पूछा गया कि इस बिल में भारतीय नागरिक का कैसे नुकसान है ? तो जबाब था कुछ तो गरबर है तब तो आंदोलन हो रहा है।मैं मीडिया के माध्यम से उन बॉलीवुड के सितारों को कहना चाहता हुँ कि राष्ट्र के गम्भीर मुद्दे को रंगमंच नहीं बनाये व युवा वर्ग नागरिक संशोधन को पढ़े और समझें उसमें जो भी खामिया दिखे उसे सरकार व अपने क्षेत्र के माननीय सांसदों के पास तथ्य के साथ लिखित भेजे तथा जहॉ तक एनआरसी का मामला है। वह तो अभी सदन में आया ही नहीं है, तो उसपर कमेंट क्यों करे ? मैं नागरिक संशोधन कानून के लिए केंद्र सरकार का हृदय से अभार प्रकट करता हुँ।