विधुत कनेक्शन के लिये लगा शिविर,लोगो को दिए गये निःशुल्क बिजली कनेक्शन

तरैया(सारण):05.06.2018
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेट विधुत आपूर्ति प्रमंडल छपरा(पूर्वी) के सौजन्य से चंचलिया पंचायत में मंगलवार को एपीएल परिवारों के लिए निःशुल्क विधुत कनेक्शन शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे लगभग 100 लोगो की निःशुल्क विधुत कनेक्शन दिया गया।उक्त मौके पर जेई धर्मवीर कुमार,मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता,अजय कुमार यादव व अन्य मौजूद थे।