समस्तीपुर: हर घर नल जल योजना का किया गया शिलान्यास
न्यूज़ इनपुट- केशव बावू
खानपुर

खानपुर प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुरगाहर पश्चिमी पंचायत में सोमवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत वार्ड सं 07 में स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह एवं मुखिया रमेश मांझी ने संयुक्त रूप से हर घर नल का जल योजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।
पंचायत के वार्ड सं 7 में नल जल योजना में लगभग 1112500 रु की लागत से यहाँ योजनाएं क्रियान्वित होगी जिससे यहाँ के लोगो को शुद्व पेयजल मिलेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिलापार्षद ने कहा कि स्वच्छ जल मुहैया कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है।इस योजना से यहाँ के लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इसक्षेत्र में जल की बड़ी समस्या हो जाती है।इस योजना के क्रियान्वयन से सभी लोगो को शुद्ध पेयजल मिलेगा।इससे लोगो को दूषित जल से होने वाली बीमारियों से निजात भी मिलेगी।इसे सही तरीके से समाज में लागू करने की आवश्यकता है।इसकी देखरेख ग्रामपंचायत को ही करना है।
कार्यक्रम में वार्ड सदस्य विश्वनाथ मांझी,सचिव विकाश प्रवीण,सेवानिवृत शिक्षक सर्वेश्वर ठाकुर सामाज के बरिष्ठ नागरिक दिनेश्वर पांडेय,सरपंच कुशेश्वर पासवान ,वार्ड सदस्य अशोक कुमार मंडल,नुनुवती देवी,मोहन पासवान,विश्वजीत पांडेय,न्याय सचिव शुशीला कुमारी,पंच प्रमीला देवी,हरे राम मांझी,सुनीता देवी,सुरेश मांझी ,उमेश मांझी,अमित मांझी आदि उपस्थित थे।




Recent Comments