सारण : बाल विवाह तथा दहेज़ प्रथा उन्मूलन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, डीएम हुए शामिल 

परसा-दहेज़ प्रथा और बाल बिवाह मुक्त बिहार बनाने के लिए मुख्यमंत्री के आह्वाहन पर आयोजन किया गया है।जिसको सफल बनाने के लिए बिरोध प्रदर्शन को त्याग कर सभी सरकारी कर्मचारी राजनितिक पार्टी जनप्रतिनिधि आम जनता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मानव शृंखला में शामिल हो।उक्त बाते डीएम हरिहर प्रसाद ने मानव शृंखला की तैयारी को लेकर प्रखंड के आदर्श राजकीय मध्य बिद्यालय परसा के परिसर में बीडीओ धर्मवीर कुमार के पहल पर बाल विवाह तथा दहेज़ प्रथा उन्मूलन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर मानव शृंखला को इतिहासिक बनाने की अपील किया।वही डीसीएलआर उपेन्द्र कुमार पाल ने समाज में बाल विवाह और दहेज़ प्रथा उन्मूलन पर पार्टी जाती राजनितिक से ऊपर उठाकर मानव शृंखला में भाग लेने के लिए उपस्तिथ लोगो को प्रेरित किया।और बाल विवाह और दहेज़ प्रथा से होने वाले सामाजिक कुरीतियो और सामाजिक प्रभाव की बिस्तृत जानकारी दिया।वही कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका बिद्यालय बिशुनपुर आदर्श राजकीय मध्य बिद्यालय परसा मध्य बिद्यालय मोलनापुर समेत कई बिद्यालय के छात्रो द्वारा बाल विवाह तथा दहेज़ प्रथा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम नुकड़ नाटक गीत संगीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के पूर्व सीडीपीओ कुमारी अनुपमा के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय से प्रभात फेर स जागरूकता रैली निकली गई।कार्यक्रम में डीएम द्वारा कस्तूरबा गांधी के दो दृष्टिबाधित छात्रो को अंग बस्त्र देकर समान्नित किया।वही कार्यक्रम में शामिल छात्रो को मुख्य थियो द्वारा समान्नित पृस्कृत किया गया।कार्यक्रम को सीओ राम भजन राम बीईओ दिवाकर सिंह पीओ विनोद प्रभाकर अर्जुन सिंह आदि ने सम्बोधन कर बिचार प्रकट किया।कार्यक्रम में बीआरपी भी पी शर्मा संजू कुमारी सरोज  विसीओ उदय कुमार थानाध्यक्ष सुरेश कुमार अर्जुन सिंह उमेश राय आदि उपस्तिथ थे। कार्यक्रम का उद्घाटन सोनपुर डीसीएलआर उपेन्द्र कुमार पाल ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ दिवाकर सिंह संचालन बीएओ सतनारायण राय जियाउल हक़ धन्यवाद ज्ञापन एचएम बिपिन बिहारी यादव ने किया।