समस्तीपुर:सीपीआईएम शाखा के द्वारा थाना का घेराव

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के रोटगन्ना गाँव मे दो माह पूर्व मासूम 6 वर्षीय सुमन कुमार का हत्या के 2महीने बीत जाने के बाद भी विभूतिपुर थाना प्रभारी हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया है।सुमन हत्याकांड के दोषी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर CPIM रोटगन्ना,सैदपुर, सुखसैना, मिश्रोलिया के संयुक्त शाखा सचिव के ओर से विभूतिपुर थाना का आक्रोशपूर्ण घेराव किया गया।जुलूस गैस एजेंसी के निकट से हत्यारे को गिरफ्तार करो,गिरफ्तारी में देरी क्यों, पुलिस प्रशासन जबाब दो आदि नारा लगाते हुए थाना का घेराव किया।सभा की अध्यक्षता कॉ बासुदेव पासवान ने की।सभा को सम्बोधित करते हुए सीपीआईएम के राज्य सचिव मण्डल सदस्य कॉ अजय कुमार ने कहा कि 7 वर्षीय बालक सुमन कुमार की निर्मम हत्या के 2 महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नही होने की जमकर आलोचना की तथा गिरफ्तारी की मांग की बिहार में न्याय के साथ विकास की ऊपरशंखी सरकार चल रही हैं।न्याय थाना आज बिहार में मुश्किल हो गया हैं।विभूतिपुर थाना के अंदर राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित हो गया।मौके पर मुखिया सुलेखा कुमारी ने कही की ये हमारे पंचायत की इस तरह की पहली घटना है फिर भी पुलिस प्रशासन अभी तक चुप बैठी हुई है जब तक इस पर कोई गिरफ्तार नही होता है तब तक हम संघर्ष करती रहूंगी।सभा को जिला मंत्री कॉमरेड रामाश्रय महतो,कॉ महेश कुमार,कॉ विश्व्नाथ महतो,कॉ सिया प्रसाद यादव, श्याम किशोर कमल,अंचल मंत्री कॉ अजय कुमार, क्रांति कुमार,रामदयाल भारती,जिला परिषद रामदेव राय, sfi जिला मंत्री संजय कुमार, बबलू आदि ने संबोधित करते हुए सुमन के हत्यारे गिरफ्तार करने को कहा नही तो आगे हमारी लड़ाई sp घेराव का होगा।