विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने किया वृक्षारोपण
तरैया(सारण):05.06.2018:
उसरी न्यू पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर लोगो को जागरूक किया।छात्र-छात्राओं ने हाथ मे पौधा लेकर गाँव मे भ्रमण कर लोगो को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।फिर खुद विद्यालय परिसर में पौधे लगाये।और सिंचाई किया।उक्त मौके पर विद्यालय के संचालक झुनझुन प्रसाद व अन्य शिक्षक मौजूद थे।