मझौलिया-पश्चिम चम्पारण:– विधवा महिला ने तीन बच्चों को छोड़ रचाई ऑटो ड्राइवर से शादी
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:- मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा राय टोला में स्वर्गीय सोनालाल महतो की पत्नी अनीता देवी ने उसी गांव के ऑटो चालक महाबीर महतो से न्यायालय में अपने तीन पुत्रों को छोड़ शादी तो रचा ली|परन्तु जमीन के लोभी पति ने पत्नी से जबरन उसके नाम की भूमि निबंधित करा लिया|वही तीनो पुत्र गुड्डू महतो 14 वर्ष सूरज महतो 12 वर्ष तथा रुपेस महतो 10 वर्ष आज दर-दर का ठोकर खाने पर विवस है|बच्चों का विवशता को देख सरपंच गिरजा देवी ने ग्राम कचहरी में मामला दर्जकर सुलझाने का का प्रयास किया|मां के नाम बखस्सिनामा जमीन को तीनों पुत्रों को वापस कराने की कोशिश की गयी|लेकिन मां पुत्रों के नाम जमीन वापस कराने मे विफल रही|फलत:ग्राम कचहरी के माध्यम से तीनों पुत्रों ने मझौलिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है|थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया की मामला दर्ज पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है|उन्होंने बताया पहला पति सोनालाल महतो की दादी एतवरीया देवी के नाम से 22 कठा जमीन बख्सिस में है|जिसे कृष्णा महतो,चद्रीका महतो ने हिस्से से अधिक भूमि निबंधित कर दी|सोनेलाल महतो के पुत्रों को इस भूमि का कोई अंश हिस्से मे नही प्राप्त हुआ|भूमि तथा मां के अभाव में बेसहारा तीनो बच्चे पंचों की शरण में दर-दर भटकने को मजबूर है।




Recent Comments