
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। स्थानीय मढ़ौरा स्थित गवर्मेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में ऑटोमोटिव सेक्टर की कंपनी जीई एयरोस्पेस ने 41 स्टूडेंट का कैंपस प्लेसमेंट हुए। बताया गया कि कैंप में ऑनलाइन रिटेन टेस्ट और एप्टीट्यूड टेस्ट में 62 स्टूडेंट्स शामिल हुए। टेस्ट में 41 स्टूडेंट क्वालीफाई किया, लेकिन मौखिकी में अन्तिम तौर पर 40 स्टूडेंट्स चयनित हुए। बताया गया कि जीई एरोस्पेस, जाइंट कंपनी है ऑटोमोटिव सेक्टर की और यह एरोप्लेन्स के इंजन के जो पार्ट्स हैं उनको बनाती है, मैन्युफैक्चर व असेंबल करती है। इंटरव्यू में बाद में 40 स्टूडेंट्स ने फाइनल सिलेक्शन लिया जीई एयरोस्पेस कंपनी ने ऑफर लेटर सौंपा दिया । ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रोफेसर रामा ने बताया कि इसके पहले की जो भी कंपनियां आई थीं, उनमें जय भारत, मारुति लिमिटेड थी, इन्फो एरा सॉफ्टवेयर सर्विसेज थी और ल्यूमेक्स कंपनी थी। जिन्होंने जनवरी में यहां पे कैंपस ड्राइव की थी। फिर फरवरी में अभी यहां पे मेगा प्लेसमेंट ड्राइव 12 फरवरी को ऑर्गेनाइज़ किया गया था। अब तक 266 में से 175 छात्रों को कैंपस सलेक्शन हो चुका है।




Recent Comments