सारण :मढौरा मे माता की शिलपट निर्मित‌ मूर्ती की स्थापना 12 जून को 
मढ़ौरा (सारण) 
प्रखंड के मिर्जापुर तालपुरैना में निर्माणाधीन डीजल इंजन कारखाना के पास स्थित जरती‌ माता मंदिर में 12जून,सोमवार को माता की शिलपट निर्मित‌ मूर्ती की स्थापना की जाएगी । सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जरती माता इस कलयुग में भी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने वाली साक्षात् दैवीय रुप में मिर्जापुर तालपुरैना व अगहरा के चन्दा गांव के सीमा पर स्थित है जहां आज भी श्रधालु व भक्तों का जमघट लगा रहता है सच माने तो माता के शक्ति की अलख आसपास के दस गाँव में है । 
पुजा समिति के सदस्यों ने बताया कि मुर्ति को लेकर दस ग्रामों का भ्रमण किया जाएगा तदुपरांत सोमवार को माता के मूर्ती की स्थापना व अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया है व चौबीस घंटे माता के प्रसाद का भंडारा आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में भक्त माता का प्रसाद ग्रहण करेंगे।
सालों से माता के दैवीय चमत्कार की चर्चाएँ के आसपास के गाँवों में-
मिर्जापुर तालपुरैना स्थित जरती माता की दैवीय चमत्कार की चर्चाएँ सालों से आसपास के गांवों के लोगों से सुनने में आ रही है माता का यह मंदिर न तो कोई शक्तिपीठ है और न योगपीठ,सच कहा गया है कि‌ मानव की श्रद्धा किसी पत्थर में भी दैवीय शक्ति ला शक्ति है भगवान से बड़ा भक्त होता है भक्त जहां बुलाये भगवान को जाना पड़ता है यही कारण है कि इस मंदिर मे लगातार माता की पुजा से माता का यह मंदिर किसी शक्ति पिठ से कम‌ नही है यहाँ प्रतिदिन भक्तों की भीड़ लगती भक्त माता का पुजन कर मन्नत मांगते है व मांगी गयी मन्नत निःसंदेह पूरी होती है ।